Abua Awas Yojana 1st Installment: नमस्कार मित्रो, अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है और आपने झारखंड सरकार द्वारा शरू की गई अबुआ आवास योजना में आवेदन कर दिया है तो यह लेख आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने का है। पक्का मकान बनाने 5 किस्तों में 2 लाख रुपये गरीब परिवारों को दिए जाएंगे और खुशखबरी यह है की अबुआ आवास योजना की पहली किस्त जारी हो चुकी है। पहली किस्त की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in/ पर आप पहली किस्त चेक कर सकते है। आज के लेख में हम पहली क़िस्त के बारे में सभी विवरण देखने वाले है जैसे की अबुआ आवास योजना पहली किस्त कब हुई जारी, पैसा कब मिलेगा, पहली किस्त चेक कैसे करे, शिकायत दर्ज करने पर संपर्क विवरण आदि। तो बने रहे इस लेख में अंत तक।
Abua Awas Yojana 1st Installment 2024 के बारे में संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना झारखंड |
आर्टिकल का नाम | अबुआ आवास योजना पहली किस्त |
किस ने लॉन्च की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के लोग |
लाभ | पक्का मकान बनाने 5 किस्तों में 2 लाख रुपये |
साल | 2024 |
पहली किस्त चेक करे | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
अबुआ आवास योजना क्या हैं?
अबुआ आवास योजना झारखंड राज्य में चलाई जा रही योजना है जिसके तहत पात्र परिवारों को आवास निर्माण हेतु ₹200000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान की सुविधा नहीं है और कच्चे मकान है उन्हें पक्का मकान बनाने 5 किस्तों में 2 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वह स्वयं से आवास का निर्माण नहीं कर पाते हैं ऐसे परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी जरूरतमंद परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है और गरीब परिवारों को तीन कमरों का पक्का घर बनाने में मदद करना है।
Abua Awas Yojana 1st Installment 2024 Date
सीएम हेमंत सोरेन ने बेघरों और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ से वंचित लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए 15 नवंबर 2023 को अबुआ आवास योजना शुरू की थी। पक्का मकान बनाने 5 किस्तों में 2 लाख रुपये दिए जा रहे है। Abua Awas Yojana 1st Installment 2024 Date की बात करे तो इस योजना के तहत पहली किस्त 23 जनवरी 2024 को जारी की गई थी।
अबुआ आवास योजना पहली किस्त में कितना पैसा
जिन आवेदक ने इस योजना में आवेदन किया है उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए अबुआ आवास योजना पहली किस्त में 30,000 रुपए की राशि बैंक खाते में भेज दी गई है। जिसमें की कुल 469 लाभार्थियों के खाते में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त जारी कर दी गई है और कुछ लाभार्थी ने आवास निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया है। अगर आपको Abua Awas Yojana 1st Installment में अभी तक पैसा नहीं मिला है तो आप इस योजना में संपर्क करे।
अबुआ आवास योजना पहली किस्त का पैसा किसे मिलेगा
पता है की आपको पहले चरण की सहायता से पक्का मकान बनाना शुरू करना है। जिन्होंने मकान बनाना शुरू नहीं किया है, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपका नाम अबुआ आवास योजना सूची में है तो आपको पहले चरण का लाभ मिलेगा। झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। अबुआ आवास योजना पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में 30,000 रूपये लाभार्थियों को अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त मिलेगी।
अबुआ आवास योजना पहली किस्त कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आप अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- वहां जाने के बाद होम पेज पर दिए गए Report के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, Beneficiary List विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नए पेज में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सेलेक्ट करे।
- अंत में,Submit के बटन पर क्लिक करे।
- उसके बाद स्क्रीन पर Abua Awas Yojana First Installment खुलकर आ जाएगा।
अबुआ आवास योजना में संपर्क कैसे करें?
अगर आपको इस योजना में संपर्क या फिर शिकायत दर्ज करनी है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online Complain/Redressal के विकल्प पर क्लिक करे और शिकायत फॉर्म में सभी जानकरी अच्छी तरह से दर्ज करे। फिर आप सबमिट करे।
Home Page | Click Here |
Abua Awas Yojana 1st Installment Website | Click Here |