Abua Awas Yojana List 2024: अबुआ आवास योजना (AAY) के नाम से राज्य में लोग खुश हो रहे है क्योंकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुवात की गई है। जिसके तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान दिलाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जो लोगों को अन्य आवास योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा है इस योजना के तहत झारखंड सरकार उनका लाभ देने वाली है। इस योजना का मुख्य उदेश्य गरीब तथा बेघर नागरिकों को पक्का मकान दिलाना है।
अगर आपने इस योजना में आवेदन कर दिया है तो आपको हम बता दें कि इस योजना के तहत नई लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर आपको अपना नाम चेक करना है तो हमारी इस लेख में दी हुई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक पढ़े और चेक करे की लिस्ट में अपना नाम है या नहीं? चलिए पढ़ते है सभी जानकारी –
Abua Awas Yojana Suchi 2024 के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना झारखंड |
लेख का नाम | अबुआ आवास योजना सूचि 2024 |
किस ने लांच की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के गरीब नागरिक |
लाभ | 2 लाख की लागत वाला तीन कमरों का पक्का मकान |
उद्देश्य | गरीब तथा बेघर नागरिकों को पक्का मकान |
साल | 2024 |
अबुआ आवास योजना लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
Abua Awas Yojana List 2024
आपको बता दें की इस योजना में करीब 30 लाख लोगों ने आवेदन किया है। लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देने के लिए इस योजना को बनाया है। इस योजना में जिन आवेदकों को योजना का लाभ मिलने वाला है वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते है क्योंकि ऑफिशियल वेबसाइट पर अबुआ आवास योजना सूचि 2024 जारी कर दी है। अगर आपका नाम इस सूची में होगा तो आपको अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे नागरिक जिनके पास रहने के लिए मकान नही है वह इस योजना मे आवेदन करने इसका लाभ ले सकते है, सरकार इस योजना के तहत राज्य के करीब 8 लाख परिवारों को लाभान्वित करने वाली है।
अबुआ आवास योजना के क्या लाभ है?
- इस योजना की शरुआत झारखंड सरकार के द्वारा 2023 में की गई।
- इस योजना के तहत झारखंड सरकार के द्वारा 2026 तक 8 लाख परिवारों को लाभाविन्त करने का लक्ष्य है।
- अभी तक इस योजना के लिए 30 लाख लोगों ने आवेदन किया है।
- इस योजना के तहत 3 कमरे का पक्का मकान सरकार के द्वारा लोगों के लिए बनाया जाएगा।
- मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी।
- इस राशि को 5 किस्तों में प्रदान की जा रही है।
- जिन्हें पीएम आवास योजना के तहत मकान नहीं मिल पाया है उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जायेगी।
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता
- अगर आप झारखंड के मूल निवासी हो तो इस योजना का लाभ ले सकते है।
- अन्य आवास योजना का लाभ ले रहे हैं तो इस योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा।
- आपकी साला इनकम ₹300000 या उससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिन आवेदक के पास कच्चा मकान व बेघर है।
अबुआ आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि
Abua Awas Yojana List 2024 कैसे चेक करें?
- अबुआ आवास योजना सूचि में अपना नाम चेक करने के लिए सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट – https://aay.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करें।

- इसमें दिए गए MIS Report के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे, इस पेज में आपको Abua Awas Yojana Data Entry & Verification Report मिलेगा।

- इसके नीचे आपको राज्य की डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट मिलेगी।
- इस लिस्ट में से आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- जिले का चयन करने के बाद ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने अबुआ आवास योजना सूचिआ जाएगी।
Home Page | Click Here |
Abua Awas Yojana Status Check Website | Click Here |