Maiya Samman Yojana Jharkhand 2024: झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मंईयां सम्मान योजना की शरुआत की है। योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच में है उन्हें हर महीने ₹1000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है यानी की 1 वर्ष में ₹12000 की सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यदि आप भी झारखंड की मूल निवासी है और इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को लास्ट तक जरूर पढ़े।
झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही मैईया सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करना होगा इसके लिए पात्रता ,जरूरी दस्तावेजों की संपूर्ण जानकारी विस्तार से आगे इस आर्टिकल में बताई गई है तो आप इस जानकारी को लास्ट तक जरूर पढ़े ताकि आपको इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने में किसी प्रकार की समस्या ना हो।
Maiya Samman Yojana Jharkhand 2024 Overview
योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना झारखंड |
राज्य | झारखण्ड |
साल | 2024 |
किसने लॉन्च की | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने |
उद्देश्य | जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | प्रतिमाह ₹1000 |
लाभार्थी | झारखंड कि जरूरतमंद महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
मंईयां सम्मान योजना झारखंड क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। यानी कि राज्य सरकार के द्वारा 1 वर्ष में महिलाओं को ₹12000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना से मिल रही राशि को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी महिला के खाते में हर महीने की 15 तारीख को भेज दी जायेगी। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के लाभार्थियों से आवेदन मांगे जा रहे है।
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा जिससे कि वह अपने परिवार के भरण पोषण भी अच्छे तरीके से कर सकेगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई।
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को और सहज बनाने हेतु
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 7, 2024
✅✅ अब आवेदन ऑफलाइन भी जमा होंगे।
आवेदिका द्वारा आवेदन के साथ निम्नांकित दस्तावेज अनिवार्य रूप से समर्पित किया जायेगा।
✅ एक पासपोर्ट साईज फोटो।
✅ आधार कार्ड की छायाप्रति।
✅ बैंक पासबुक की छायाप्रति।
✅ राशन…
मंईयां सम्मान योजना झारखंड के उद्देश्य
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही मंईयां साम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना जिससे कि राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर रहेगी।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहले जो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगी।
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभ
- आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
- 1 वर्ष में ₹12000 की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
- हर महीने की 15 तारीख को सहायता राशि भेज दी जायेगी।
- इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर सकेगी।
- 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम आयु वाली महिलाएं इस योजना में लाभ लेने के लिए पात्र है।
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए पात्रता
- उम्मीदवार झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- EPF धारी महिला को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
- महिला के पास आधार कार्ड से जुड़ा हुआ एक बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला आयकर दाता परिवार से संबंधित नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नियुक्त नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हुआ नहीं है वह भी योजना का लाभ दिसंबर 2014 तक उठा सकती है लेकिन इसके पश्चात बैंक खाता को आधार कार्ड से जुड़ना जरूरी है।
- जिस महिला का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता/पति का राशन कार्ड मान्य होगा।
मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- महिला काराशन कार्ड
- पिता/पति का राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासवर्ड साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
Jharkhand Maiya Samman Yojana Online Apply कैसे करें?
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य में लागू कर दी गई है और आवेदन भी शुरू हो गए है लेकिन आपको बतादें कि इस योजना में अभी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहे है और आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की कोई भी प्रक्रिया अभी साझा नहीं की गई है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जाएगा जो पूरी तरीके से ऑफलाइन होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में हमने आपको नीचे जरुरी जानकारी प्रदान की है आप उसे पढ़िए और इस योजना में आवेदन करें।
Maiya Samman Yojana Jharkhand 2024 में आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया आगे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है कैसे फॉलो करते हुए आप इस योजना के लिए ऑफलाइन तरीके से फॉर्म आसानी से भर सकते हैं-
- झारखंड मंईयां सामान योजना के लिए ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा।
- आवेदन फॉर्म आप हमारे लेख में दी गई लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है।
- राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में कैंप लगाकर फॉर्म भरे जा रहे हैं।
- आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका द्वारा घर-घर जाकर आवेदन फार्म निशुल्क दिए जाएंगे, ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती स्तर पर आयोजित विशेष कैंप में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
- शहरी क्षेत्र में वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
- आवेदकों को स्वयं केंद्र स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उनका आधार एवं फोटो सत्यापन किया जा सके।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Form PDF Download
Maiya Samman Yojana Jharkhand Helpline Number
- 1800-890-0216
Important Links – Jharkhand Chief Minister Maiya Samman Yojana 2024
Home Page | Click Here |
Maiya Samman Yojana Application Form pdf | Click Here |
Maiya Samman Yojana Official Website | Click Here |
---|
FAQs – Maiya Samman Yojana Jharkhand 2024
झारखंड मैईया सम्मान योजना योजना क्या है?
झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मंईयां सम्मान योजना की शरुआत की है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम आयु वाली महिलाएं इस योजना में लाभ लेने के लिए पात्र है।
झारखंड मंईयां सम्मान योजना मैं कितना पैसा मिलेगा?
योजना के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 ओर एक वर्ष में कुल ₹12000 की सहायता राशि दी जाएगी
मंईयां सम्मान योजना झारखंड के लिए कौन-कौन पात्र है?
झारखंड राज्य की सभी जरूरतमंद 21 से 50 वर्ष तक की महिलाएं।
Jharkhand Mukhymantri Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखंड मंईयां सामान योजना के लिए ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जाएगा।