Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 | लाडकी बहीण योजनेचा अर्ज | ladki bahin.maharashtra.gov.in Registration & Login

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा महाराष्ट्र की सभी महिलाओ को आर्थिक सहायता देने के लिए माझी लाडकी बहिण योजना लॉन्च की है। योजना पहले से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत है और वहां की महिला को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

इस योजना से महाराष्ट्र सरकार राज्य की सभी महिला को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। आधिकरिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर इस योजना में महिला आवेदन कर सकती है। इस योजना के माध्यम से आवेदन करने के लिए और सभी जानकारी हासिल करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024

योजना का नाममाझी लाडकी बहीण योजना
किस ने लांच कीमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा
लाभार्थीराज्य की निराश्रित या विधवा महिलाओं
राज्यमहाराष्ट्र
लाभपात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

माझी लाडकी बहीण योजना क्या हैं?

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिला के लिए माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना में पात्र महिला को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना से महाराष्ट्र राज्य की 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 46,000 करोड़ का बजट रखा है।  इस आर्थिक सहायता से राज्य की महिला अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है।

माझी लाडकी बहीण योजना का उद्देश्य

माझी लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र को शुरू करने का मुख्य उदेश्य महाराष्ट्र की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिला को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार राज्य की 21 वर्ष से 60 वर्ष की सभी पात्र महिला को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता देगी। इसे सभी महिला आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएगी।

माझी लाडकी बहीण योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना से 21 से 60 साल की पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपए की सहायता मिलेगी। 
  • इस माझी लाडकी बहीण योजना के तहत पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में राशि जमा की जाएगी।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने और अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
  • इस योजना से गरीब परिवार की महिला को आर्थिक सहायता मिलने से आर्थिक रूप से मजबूत बन पाएंगी। 
  • इस योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 46,000 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
  • इसे राज्य की 1.50 करोड़ पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा। 

महाराष्ट्र माझी लाडकी बहीण योजना के लिए पात्रता 

  • इस योजना का लाभ सिर्फ महाराष्ट्र की निवासी महिला को मीलेगा।
  • पात्र महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • पात्र महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।  
  • सरकारी कर्मचारी और निवृत्ति के बाद पेंशन ले रही महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र माझी लाडकी बहीण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण (बैंक पासबुक)
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra की आधिकारिक वेबसाइट

Majhi Ladki Bahin Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ है।

Nari Shakti Doot App से Majhi Ladki Bahin Yojana में आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में Nari Shakti Doot App सर्च करें और इस ऐप को Install करें।
  2. इसके बाद मोबाइल मे Nari Shakti Doot ऐप स्क्रीन पर खोल लीजिए।
  3. अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और Accept terms & condition पर टिक करके Login बटन पर क्लिक करे।
  4. Login होने के बाद माझी लड़की बहिन योजना बटन पर क्लिक करे।
  5. अब आपके सामने माझी लाडकी बहिण योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  6. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही सही भर लीजिए।
  7. अंत मे सबमिट बटन पर क्लिक करे।

इस तरीके से आप घर बैठे Nari Shakti Doot ऐप से सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

ladki bahin.maharashtra.gov.in Registration & Login कैसे करें?

  1. इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट – https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद आपके सामने होमपेज दिखेगा।

Majhi Ladki Bahin Yojana Apply Step  1

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. रजिस्ट्रेशन करने सबसे पहले अर्जदार लॉगिन बटन पर क्लिक करे।
  3. आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा ।
  4. लॉगिन पेज मे Create Account के लिंक पर क्लिक करे।

Majhi Ladki Bahin Yojana Apply Step 2

  1. अब इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस रजिस्ट्रेशन फार्म में सभी जानकारी को सही दर्ज करे।

Majhi Ladki Bahin Yojana Apply Step 3

  1. सभी जानकारी को सही से रजिस्ट्रेशन फॉर्म मे भरने के बाद अब आपको Signup के बटन पर क्लिक करे।
  2. Signup के बटन पर क्लिक करने पर आप अर्जदार लॉगिन के पेज पर आ जाएंगे।
  3. अब अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करे और लॉगिन करे।
  4. लॉगिन होने के बाद आप आवेदन फॉर्म भरने के लिए आवेदन करें बटन पर क्लिक करे।
  5. इसके बाद फॉर्म की सभी जानकारी सही सही भरे और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करे।
  6. अंत में फॉर्म को सबमिट करे।

Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra में आप इस तरह से Registration & Login करके आवेदन कर सकते है।

Majhi Ladki Bahin Yojana Maharashtra का हेल्पलाइन नंबर

  • हेल्पलाइन नंबर 181

Conclusion – Maharashtra Majhi Ladki Bahin Yojana 2024

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र 2024 के बारे में जानकारी दी है। हमें आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको इस लेख में कोई अच्छी जानकारी मिली है तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है ताकि वे भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी जिंदगी को बदल सके। 

home pageclick here
majhi ladki bahin yojana 2024 official websiteclick here

Leave a Comment

Join Our WhatsApp Group!