Meri Fasal Mera Byora Yojana: हरियाणा सरकार ने फसलों का सही दाम दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपने मोबाइल से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा किसान अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते है। 1 अप्रैल से गेहूं और सरसों की फसलें बाजार में आने वाली है, इसलिए सरकारी समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण जरूरी है। किसानों को योजना पर सब्सिडी मिलेगी और उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी पता चलेगा।
सरकार केवल उन्हीं किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर फसल खरीदेगी जो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत है। आप को बतादे की सभी राज्य के किसानों को अपनी फसलों की जानकारी दर्ज कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने पर रोक लगा दी जाएगी।
यदि आप एक किसान है और सरकार को एमएसपी पर अपनी फसल बेचने का लक्ष्य रखते है, तो यह लेख आपको Meri Fasal Mera Byora Yojana 2024 पोर्टल पर करने पर मार्गदर्शन करता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करके आप फसल नुकसान पर मुआवजा भी प्राप्त कर सकेंगे।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना क्या है?
हरियाणा सरकार ने किसानों की उपज को उचित मूल्य प्रदान करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 पोर्टल शुरू किया है। सभी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को योजना पर सब्सिडी मिलेगी और उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी पता चलेगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल हरियाणा के किसानों के लिए है, जो कई सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अपेक्षित लाभों की जानकारी प्रदान करता है। किसानों को भोजन, बीज, ऋण और कृषि उपकरण जैसी आवश्यक जरूरतों के लिए समय पर सब्सिडी उपलब्ध कराना इस योजना का लक्ष्य है।
हरियाणा सरकार द्वारा किसानो को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल https://t.co/1FQdwFfMOP पर किसान अपनी फसलों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं। pic.twitter.com/wuFbkBgmhb
— CMO Haryana (@cmohry) July 14, 2020
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के उद्देश्य
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना शुरू करने का मुख्य उदेश्य बारिश या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने से किसानों को समय पर सहायता प्रदान करना है। इस योजना में किसानों को सशक्त बनाने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें कही सारी चुनौतियों से बचाने का प्रयास किया गया है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस पोर्टल पर किसानों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना और समस्या का समाधान मिले इसीलिए राज्य सरकार का यह प्रयास है।
- इस पोर्टल के तहत किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी समय पर मिलेगी।
- खाद, बीज, ऋण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी समय पर मिलेगी।
- फसल की बुआई-कटाई के समय और बाजार से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
- प्राकृतिक आपदाओं के दौरान समय पर सहायता प्रदान करने में भी मदद।
- किसानों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किया गया पैसा मिलेगा।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक हरियाणा राज्य का किसान होना चाहिए।
- सरकार अब केवल उन्हीं किसानों की फसल को सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी जिनका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होगा।
- इस योजना के लिए हरियाणा के सभी किसान आवेदन कर सकते है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- परिवार पहचान पत्र
- जमीन की जमाबंदी
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता होना आवश्यक
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की आधिकारिक वेबसाइट
Meri Fasal Mera Byora Yojana की आधिकारिक वेबसाइट – https://fasal.haryana.gov.in/ है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले, हरियाणा सरकार द्वारा जारी मेरी फसल मेरा ब्योरा की आधिकारिक वेबसाइट – https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज दिखाई देगा।

- होम पेज पर आपको Farmar Reg./Login का विकल्प दिखाई देगा वहा पर आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करते है आपके सामने एक और नया पेज होगा वहा पर आपको पंजीकरण फॉर्म दिखे देगा।

- इस पेज पर आप परिवार पहचान संख्या ओर आधार संख्या में से किसी एक का चयन करे।
- इसके बाद, अपने चुने हुए विकल्प के अनुसार परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या को दर्ज करे।
- मान लीजिये, अगर आपने आधार संख्या के विकल्प का चयन किया है तो अपना आधार नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद, इस पेज पर जिला, गांव, भूमि पहचान और किला संख्या जैसे जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें।
- वह फसल चुनें जिसे आप पंजीकृत करना चाहते है और उस बाज़ार का चयन करें जहाँ आप उसे बेचना चाहते है।
- अंत में, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए Submit के बटन पर क्लिक करें।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का हेल्पलाइन नंबर
इस पोर्टल पर अगर आपको कुछ प्रश्न या फिर समस्या है तो इस पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 2117 पर कॉल करे।
Home Page | Click Here |
Meri Fasal Mera Byora Yojana Official Website | Click Here |