Odisha Subhadra Yojana Online Apply 2024: भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई सारी योजना चलाई जा रही है। इसी तरह ओडिशा राज्य सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य हेतु राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष 10,000 रूपये की आर्थिक सहायता की सहायता राशि दी जाती है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने 21 वर्ष से 60 वर्ष की ओडिशा राज्य की महिला लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है। इस योजना के अंतर्गत 2024 से लेकर 2029 तक सभी लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 50,000 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो हमने इस लेख में सुभद्रा योजना की सभी जानकारी प्रदान की है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
Odisha Subhadra Yojana Online Apply 2024
आर्टिकल | सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन |
योजना का नाम | ओडिशा सुभद्रा योजना |
किस ने लॉन्च की | ओडिशा सरकार |
लाभ | प्रतिवर्ष 10,000 रूपये की आर्थिक सहायता 5 साल तक |
लाभार्थी | ओडिशा राज्य की महिला |
राज्य | ओडिशा |
उद्देश्य | महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना |
साल | 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://subhadra.odisha.gov.in/ |
सुभद्रा योजना क्या है?
ओडिशा सरकार ने राज्य की महिला को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के हेतु से 17 सितंबर 2024 के दिन सुभद्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को 5 साल तक कुल 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी जो हर साल 10,000 रूपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते मे ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस राशि के तहत महिला अपनी और परिवार की आवश्यकता को पूरा कर सकती है।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रतिवर्ष 10,000 रुपये दो किस्त में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस योजना के माध्यम से सभी लाभार्थी महिला को अगले 5 साल तक लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 55,325 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से करीब 10 लाख से अधिक महिला को पहली किस्त का लाभ मिलेगा।
सुभद्रा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना का लाभ ओडिशा राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत सभी राज्य की महिला को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
- इसमे महिला को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये दो किस्त में दिए जाएंगे।
- इस राशि से महिला छोटा-मोटा काम करके अपना व परिवार का भरण पोषण कर सकती है।
- सुभद्रा योजना से महिला को उज्जवल भविष्य मिलेगा।
ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए पात्रता
- आवेदन कर रही महिला भारतीय नागरिक और ओडिशा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार नंबर के साथ लिंक होना चाहिए।
ओडिशा सुभद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
Subhadra Yojana Odisha Online Apply करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट
- सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसासाइट-https://subhadra.odisha.gov.in/ है।
Odisha Subhadra Yojana Online Apply 2024 कैसे करें?
- सुभद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट-https://subhadra.odisha.gov.in/ को विजिट करे।
- इसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होमपेज में आपको “Officer Login” का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करे।

- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर “CSC Login” का बटन मिलेगा इस पर क्लिक करे।
- ध्यान रखे CSC Login करने के लिए आपके पास CSC ID का यूजरनेम और पासवर्ड होना जरूरी है।

- इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा, उसमें यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।

- इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा, इस पेज मे New Application का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करे।

- अब आपको eKYC Verification करना है इसके लिए अपना आधार नंबर दर्ज करे और Submit बटन पर क्लिक करे।

- इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा इस ओटीपी को सही-सही दर्ज करें।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

- सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करे।
- अंत मे Submit बटन पर क्लिक करे।

- इस तरह आप ऑनलाइन के माध्यम से सुभद्रा योजना 2024 में आवेदन कर सकते है।
Subhadra Yojana Official Portal पर Login कैसे करें?
- सुभद्रा योजना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल -https://subhadra.odisha.gov.in/ को विजिट करे।
- होमपेज पर आपको “Officer Login” का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करे।
- अब आप अपने हिसाब से दिए गए ऑप्शन में से किसी भी ऑप्शन का चयन करे।
- इसके बाद अपना यूजरनेम और पासवर्ड करे और लॉगिन के बटन पर क्लिक करे।
- इस तरह आप आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
How To Apply Offline In Subhadra Yojana 2024?
- ऑफलाइन आवेदन करने अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), पंचायत कार्यालय या फिर सरकारी कार्यालय पर जाएँ।
- कार्यालय पर जाने से पहले योजना के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज के फोटोकॉपी संलग्न कर लीजिए।
- इसके साथ ही आपको आवेदन फॉर्म की भी आवश्यकता होगी, नीचे दी गई लिंक से आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
- आप चाहे तो कार्यालय पर से भी आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर सकते है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही दर्ज करें ।
- अब सभी आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ दीजिए।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को कार्यालय में जमा करें।
Subhadra Yojana Application Form PDF Download
Subhadra Yojana का हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको इस योजना के संबंधित कोई सवाल है या फिर अधिक जानकारी हासिल करना चाहते है तो आप हेल्पलाइन नंबर 14678 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते है।
Conclusion
आज इस लेख में हमने आपको सुभद्रा योजना के बारे में सारी जानकारी दी है और इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी साझा की है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा अगर आपको हमारे लेख से कुछ अच्छी जानकारी मिली है तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि वह भी इसी योजना का लाभ उठा सके और अपनी जिंदगी को बदल सके।
Important Links
Home page | Click Here |
Subhadra Yojana Official Website | Click Here |
Subhadra Yojana Application Form Pdf | Click Here |
Subhadra Yojana Helpline Number | 14678 |
FAQs
सुभद्रा योजना क्या है?
ओडिशा सरकार ने राज्य की महिला को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के हेतु से 17 सितंबर 2024 के दिन से सुभद्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिला को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
सुभद्रा योजना का पीडीएफ़ फॉर्म कैसे डाउनलोड करे?
इस लेख मे दी गई लिंक से डायरेक्ट सुभद्रा योजना का पीडीएफ़ फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
सुभद्रा योजना के तहत कितने पैसे मिलते है?
इस योजना के अंतर्गत 50,000 रुपये लाभार्थी महिला को मिलते है। इसमें प्रतिवर्ष 10,000 रुपये महिला को दो किस्त में दिए जाएंगे।
सुभद्रा योजना में कौन आवेदन कर सकते है?
ओडिशा राज्य 21 से 60 साल की सभी महिला जो इस योजना के पात्रता और मापदंड को पूरा करती है वह आवेदन कर सकती है।
सुभद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस लेख में पढ़िए।