Samagra Portal 2024: अगर आप मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक है और आपके पास निवासी प्रमाण पत्र है तो आपको समग्र योजना के तहत अपनी SSMID ID बनवाना आवश्यक है क्योंकि इस समग्र पोर्टल पर आपको मध्यप्रदेश में मौजूद सभी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को सरल बनाना इस पोर्टल का उदेश्य है। इस पोर्टल पार नागिरको का एक डेटाबेज तैयार किया जाता है। समग्र आईडी केवल मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए है।
समग्र ID एक पहचान संख्या है जो सभी परिवारों के लिए 8 अंको की यूनिक आईडी है और सभी सदस्यो के लिए 9 अंको की यूनिक समग्र आईडी है। राज्य के प्रत्येक परिवार को एक यूनिक परिवार आईडी विशिष्ट पहचान के लिए दी जाती है और प्रत्येक सदस्य की एक अलग आईडी दी जाती है जिसे समग्र आईडी यानि Samagra Samajik Suraksha Mission Identity Document कहा जाता है। मध्य प्रदेश के हर एक नागरिक / परिवार को प्रदान की जाती है। समग्र पोर्टल पर आप समग्र ID के लिए पंजीकरण कर सकते है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल पर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सेवाओं के लाभार्थियों की पहचान करना है और उन्हें डिजिटल रूप से सहायता प्रदान करना है। पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, वार्ड और कॉलोनी की जानकारी, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं जैसी विभिन्न सेवाओं तक पहुँचने के लिए यह पोर्टल समाधान प्रदान करता है।
Samagra Portal 2024 के बारे में जानकारी
पोर्टल का नाम | समग्र पोर्टल |
किस ने लॉन्च की | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
लाभ | मध्यप्रदेश में मौजूद सभी सरकारी योजनाओं का लाभ |
उद्देश्य | सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को सरल बनाना |
साल | 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://samagra.gov.in/ |
समग्र पोर्टल क्या हैं?
मध्य प्रदेश सरकार का समग्र पोर्टल एक ऑनलाइन पोर्टल है जो राज्य के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए एक सेतु का काम करता है। इस पोर्टल पर पंजीकृत होने का मुख्य लाभ समग्र आईडी के बिना कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी दस्तावेज के रूप में सरकारी कार्यों को नहीं कर सकता है। समग्र आईडी मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बेहद ही जरुरी है और इसकी मदद से राज्य में नागरिक सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ ले सकते है।
समग्र पोर्टल मध्य प्रदेश को शुरू करने के पीछे उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए पहचान के रूप में एक महत्वपूर्ण लाभ मिले। समग्र पोर्टल पर समस्त योजनाओं एवं कार्यक्रमो की जानकारी उपलब्ध होगी। अगर आप एक ऐसे नागरिक है जिसके पास अभी तक समग्र आईडी नहीं है तो आप आवेदन करने के लिए इस लेख में दी गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जरूर पढ़े।
समग्र पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्यप्रदेश समग्र पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली समग्र ID एक 9 अंकों की संख्या होती है, जो हर नागरिक को प्रदान की जाती है।
- समग्र पोर्टल पर प्रदेश के सभी परिवारों और परिवार के सदस्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
- इसमें व्यक्ति का पूरा विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति/पत्नी का नाम, आयु, जन्मतिथि, लिंग, जाति, व्यवसाय, परिवार की आय, बीपीएल, धर्म, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार की जानकारी आदि शामिल है।
- समग्र आईडी के माध्यम से राज्य के नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
- नागरिकों को बैंक में बचत खाता खोलने में सहायक होगा।
- Samagra Family ID और Family ID प्राप्त करने हेतु अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत और नगरीय निकाय और जिला स्तर पर संबंधित कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।
समग्र पोर्टल (समग्र आईडी) के लिए पात्रता
- SSMID ID मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल है, आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- समग्र आईडी केवल मध्य प्रदेश के निवासियों द्वारा ही बनाई जा सकती है।
- जिन आवेदक के पास निवासी प्रमाण पत्र नहीं है वह समग्र आईडी के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
- सरकार के निर्देशानुसार बिना Samagra ID e-KYC के पर कोई भी लाभ प्रदान नही किया जाएगा।
- समग्र योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
Samagra Portal (sssm id) के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- मोबाइल नंबर
MP Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट
MP Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट – https://samagra.gov.in/ है।
MP Samagra Portal | Samagra ID Registration 2024 कैसे करें?
- सबसे पहले आप samagra.gov.in MP पोर्टल – https://samagra.gov.in/ पर जाए।
- आपके सामने होम पेज खुलेगा।

- इसके बाद समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें अनुभाग में परिवार को पंजीकृत करें विकल्प करे।
- आपके सामने एक और नया पेज ओपन होगा।

- इस पेज पर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे।
- आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़ें।
- इसके बाद नए पेज पर अपना आधार कार्ड सत्यापन के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण करे।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित होगा उसमे आपको सभी जानकारी सही सही भरनी है।
- सब जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद आवेदक कुछ दिनों बाद पोर्टल पर दर्ज हो जाएगा और आपके मोबाइल नंबर पर Samagra ID भेज दी जाएगी।
Samagra ID Download कैसे करें?
- सबसे पहले आप Samagra ID MP पोर्टल – https://samagra.gov.in/ पर जाए।
- आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
- ‘समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें” विकल्प में मौजूद समग्र परिवार कार्ड प्रिंट करे या समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करे के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर समग्र सदस्य आईडी या परिवार आईडी दर्ज करें।
- अंत में कार्ड प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक करें।
Samagra Portal का हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको इस पोर्टल को लेकर कुछ सहायता चाहिए या फिर कुछ प्रश्न है तो आप हेल्पलाइन नंबर 0755- 2700800 पर कॉल करे।
Home Page | Click Here |
Samagra Portal Official Website | Click Here |